चुनाव रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले-  असम को पंजे में जकड़ा था कांग्रेस ने

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम और त्रिपुरा दौरे पर रहे। उन्होंने असम के नलबाड़ी में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस ने सियासी फायदे के लिए असम को अपने पंजे में जकड़ रखा था। ताकि उनके लिए लूट और भ्रष्टाचार के रास्ते खुले रहें। अब ये पंजा खुल गया है। असम में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है। मोदी ने कहा कि जिस नॉर्थ-ईस्ट को कांग्रेस और विपक्ष ने समस्याएं दीं, अलगाववाद को खाद-पानी दिया। उस नॉर्थ-ईस्ट को मोदी ने गले लगाया। जो कांग्रेस के 60 वर्षों में नहीं हुआ, वह मोदी ने 10 साल में किया।
मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं होता। योजनाओं का लाभ हर किसी को मिलता है। अब एनडीए ने ठाना है कि देश के हर नागरिक तक पहुंचकर जिस सुविधा का वो पात्र है, वो सुविधा उसे दी जाएगी। अब 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों की सेवा आपका बेटा मोदी करेगा। इन्हें 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
पीएम ने कहा कि आपका बिजली बिल जीरो आए, इसलिए कम दाम पर सोलर पैनल दिए जाएंगे। इसके अलावा हमने लक्ष्य रखा है 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। हमने खरीफ की फसलों का रूस्क्क बढ़ाया है। इससे यहां के किसानों को लाभ हुआ है। भाजपा ने किसानों को लेकर सभी योजना को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा किअसम का विकास इस बात का सबूत है कि जब नीयत सही हो तो नतीजे भी सही आते हैं। मोदी ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की टेंशन से मुक्ति दिलाई। हमने कानून बनाकर मुस्लिम बहनों और उनके परिवारों को राहत पहुंचाई। मैंने कुछ ही दिन पहले असम में देश की बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शिलान्यास किया है। इससे 15 हजार से ज्यादा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेगा। ये ऐतिहासिक शुरुआत है। कांग्रेस को दिया आपका वोट केंद्र में सरकार नहीं बनाएगा। भाजपा को दिया आपका वोट विकसित भारत बनाएगा। 4 जून को नतीजा क्या होने जा रहा है, ये साफ दिखाई दे रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *