सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा आज सागर में, भाजपा प्रत्याशी लता के नामांकन और रोड शो में होंगे शामिल

सागर ।   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज गुरुवार को सागर प्रवास पर रहेंगे। सीएम डॉ यादव और वीडी शर्मा दोपहर 12:35 बजे सागर पहुंचकर  पाटी की प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े के समर्थन में रोड शो करेंगे और नामांकन में भी शामिल होंगे। रोड शो मोतीनगर थाना के पास स्थित सरस्वती मैरिज गार्डन से शुरू होगा। इसके बाद मोतीनगर चौराहा, बड़ा बाजार ,कोतवाली, तीनबत्ती होते हुए कटरा स्थित यातायात थाने के पास पहुंचकर रोड शो का समापन होगा।  इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर लोकसभा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े का नामांकन दाखिल कराएंगे। 1:30 मिनट पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष सागर से रवाना होंगे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *