सनड्रीम नोएडा परियोजना में 250 करोड़ का करेगी निवेश 

नोएडा । रियल एस्टेट कंपनी सनड्रीम ग्रुप ने कहा कि वह वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी नोएडा स्थित परियोजना एंथुरियम बिजनेस पार्क में 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी सेक्टर 73 स्थित इस परियोजना के पहले चरण में 250 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। एक बयान के मुताबिक ताजा निवेश पहले चरण के निवेश के अतिरिक्त है और अब दूसरे चरण का निर्माण शुरू हो गया है। कंपनी ने बताया कि परियोजना की कुल अनुमानित लागत 522 करोड़ रुपये है। सनड्रीम ग्रुप के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण निवेश परियोजनाओं को पूरा करने के हमारे समर्पण को दर्शाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *