अपने पांचवें कार्यकाल में चीन की पहली विदेश यात्रा पर जाएंगें पुतिन 

मास्को । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा कर बताया कि मई में चीन की यात्रा करने की योजना बनाई है। पुतिन की यात्रा 7 मई को अपना अगला कार्यकाल शुरू करने के बाद राष्ट्रपति के रूप में किसी विदेशी देश की उनकी पहली यात्रा होगी। 71 वर्षीय रूसी नेता ने अपने 24 साल के शासन को बढ़ाते हुए बिना किसी वास्तविक विरोध के एक वोट में अपना पांचवां कार्यकाल हासिल किया। रूसी सांसदों ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि पुतिन का उद्घाटन 7 मई को निर्धारित है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के कारण रूस के बढ़ते आर्थिक और कूटनीतिक अलगाव ने रुस को चीन पर निर्भर बना दिया है, जो शीत युद्ध के दौरान कम्युनिस्ट गुट के नेतृत्व के लिए उसका पूर्व प्रतिद्वंद्वी था।
चीन ने बार-बार कहा है कि वह रूस को हथियार या सैन्य सहायता नहीं दे रहा है, हालांकि मॉस्को के साथ मजबूत आर्थिक संबंध बनाए रखे हैं। बीजिंग ने रूस के लिए प्रत्यक्ष घातक सैन्य सहायता प्रदान नहीं की है और खुद को यूक्रेन संघर्ष में तटस्थ के रूप में पेश करने की कोशिश की है, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध की निंदा करने से भी इंकार किया है, जो अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
चीन ने एक शांति योजना का भी प्रस्ताव रखा है जिसे यूक्रेन के सहयोगियों ने काफी हद तक खारिज कर दिया है, जिन्होंने जोर देकर कहा था कि शांति की शर्त के रूप में मास्को को पड़ोसी देश से अपनी सेना वापस बुलानी होगी। चीनी सरकार ने भी मास्को के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों की निंदा की है और नाटो और संयुक्त राज्य अमेरिका पर पुतिन के आक्रमण को उकसाने का आरोप लगाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *