कानपुर लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशियों के बीच होगा सियासी रण

सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय प्रत्याशी के पर्चा वापसी के बाद अब शहर और अकबरपुर दोनों सीटों से 20 प्रत्याशी मैदान में होंगे। इन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। इसी के साथ सियासी रण सज गया है। अब इनके बीच जीतने की जद्दोजहद रहेगी।

अकबरपुर क्षेत्र से 15 लोगों ने पर्चे भरे थे। इनमें से पांच के पर्चे गलतियों के कारण खारिज हो गए थे। 10 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले की पत्नी और निर्दलीय प्रेमशीला ने सोमवार को नामांकन पत्र वापस ले 

इस तरह अब भाजपा से देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह, सपा से राजाराम पाल, बसपा से राजेश द्विवेदी के अलावा सभी जन पार्टी से अशोक पासवान, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से चन्द्रेश सिंह, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी से राम गोपाल, राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी से विपिन कुमार, निर्दलीय योगेश जायसवाल और राजाराम मैदान में बचे हैं।

कानपुर से किसी ने वापस नहीं लिया पर्चा

कानपुर लोकसभा क्षेत्र में सभी प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। सोमवार को किसी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। अब तीन प्रमुख दलों के साथ 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। कानपुर संसदीय क्षेत्र से 24 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। नामांकन पत्रों में गलतियों के कारण 13 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे।

अब कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा, बसपा के कुलदीप भदौरिया और भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के साथ ही सभी जन पार्टी से अशोक पासवान, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रशस्त धीर, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के वालेंद्र कटियार, प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया संजय सिंह, निर्दलीय अजय कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा और मनोज कुमार चुनावी रण में बचे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *