होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुश कर सकती हैं मोदी सरकार 

नई दिल्ली । केद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मोदी सरकार आने वाले 15 दिनों में केद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर फैसला ले सकती है। कर्मचारियों को इस समय महंगाई भत्ते यानी डीए पर सरकार के फैसले का बेसब्री से इंतजार है। अब जल्द ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों का यह इंतजार खत्म होने वाला है। अगर हम अब तक के पैटर्न को देखने पर होली तक डीए पर फैसला सामाने आ सकता है। माना जा रहा है कि एक मार्च को होने वाली कैबिनेट की बैठक में डीए में बढ़ोतरी को मंजूरी मिलेगी। इसमें जनवरी और फरवरी दो महीने का एरियर भी शामिल होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2023 की पहली छमाही के डीए का इंतजार है। हालांकि, कोरोना के समय सरकार ने डीए रोक दिया था। इस तरह यह पैटर्न बताता है कि सरकार होली से पहले पहली छमाही के महंगाई भत्ते की घोषणा कर सकती है। इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। इस तरह आने वाले करीब 15 दिनों में डीए पर सरकार का फैसला आ सकता है। डीए के साथ ही पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत की भी घोषणा होती है।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान महंगाई को देखते हुए होता है। सरकार द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किये जाते हैं। ये आंकड़े श्रम मंत्रालय का श्रम ब्यूरो जारी करता है। इसी महंगाई के आधार पर डीए में बढ़ोतरी का फैसला लिया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *