असम : कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में लगी  भीषण आग, बच्‍चों ने बाहर कूदकर बचाई जान

असम के कछार जिले के सिलचर शहर के श्यामा प्रसाद रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान, वसुंधरा अपार्टमेंट में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग लगने के समय कई छात्र कोचिंग संस्थान में मौजूद थे।आग लगने के बाद छात्रों को पता चला कि वो नीचे नहीं जा सकते तो सभी लोग अपार्टमेंट की छत पर भाग गएवइसके बाद लोगों ने सीढ़ियों का इंतजाम किया और छात्रों को छत से नीचे उतारा गया।इस घटना में बिल्डिंग से गिरकर एक लड़की घायल हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची। गौरतलब है कि आग बुझा दी गई है और कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।इससे पहले शुक्रवार देर रात कुंडली -मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर नूंह जिले में स्थित गांव धुलावट के पास चलती बस में आग लगने से नौ लोग जिंदा जल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *