Indore News: इंदौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो छात्र, दोनो की मौत

राऊ पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम दिव्यांश पिता मनोज कानूनगो व नीरज पिता मनोहर पटेल है। दोनो इंदौर मे सिलिकॉन सिटी में मकान किराए पर लेकर रहते थे। वे बीफार्म की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे है।

इंदौर के राऊ क्षेत्र की सिलिकॉन सिटी में दो छात्रों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनो देवास के निवासी है और इंदौर में पढ़ाई के लिए रहते थे। दोनो बुधवार रात छत पर गए थे और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उन्हें जोरदार झटका लगा। इस हादसे में तीसरा दोस्त बच गया। उसे भी करंट लगा था, लेकिन वह छिटक कर दूर हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल मे भर्ती किया गया है। 

राऊ पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम दिव्यांश पिता मनोज कानूनगो व नीरज पिता मनोहर पटेल है। दोनो इंदौर मे सिलिकॉन सिटी में मकान किराए पर लेकर रहते थे। वे बीफार्म की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे है।

बताया जा रहा है कि पहले दिव्यांश हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया था। नीरज उसे बचाने पहुंचा तो उसे भी झटका लगा। करंट लगने से उनके शरीर झुलस गए थे। आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। रहवासी दोनों को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। रात को वे भी सिलिकान सिटी पहुंचे।

दोस्त मनन खाना बना रहा था

अपार्टमेट की तीसरी मंजिल पर लिए गए फ्लैट मे दोनो किराए के मकान मे रहते थे। किचन में उनका तीसरा दोस्त मनन खाना बना रहा था, जबकि दिव्यांश और नीरज गैलरी में बाहर खड़े थे। मनन को पहले दिव्यांश की चीख सुनाई दी तो वह किचन से बाहर दौड़ा। इस बीच नीरज भी जोर से चीखा। मनन को भी गैलरी में जाने पर झटका लगा, लेकिन दूर गिरने की वजह से वह मामूली घायल हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *