रोजगार सहायक ने बंधक बना किया बच्ची से रेप, गिरफ्तार

पेंड्रा । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रोजगार सहायक ने बंधक बनाकर 10 साल की बच्ची से रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को पानी भरवाने के बहाने बुलाया और उसे बंधक बना रेप किया था। इस दौरान बच्ची चिल्लाती रही लेकिन आरोपी को रहम नहीं आया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। 20 दिन बाद शिकायत होने पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रोजगार सहायक संतोष कुमार केवट दिव्यांग है। इसी का फायदा उठाकर उसने बच्ची को हैंडपंप से घर में पानी भरवाने के बहाने बुलाया। जब बच्ची पानी लेकर उसके घर में दाखिल हुई तभी उसने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने बताया कि नाबालिग पानी लेकर अंदर गई तो रोजगार सहायक संतोष केवट ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक दुष्कर्म किया। बच्ची इस दौरान चीखती-चिल्लाती रही। शाम को पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने कहा कि घर के अन्य सदस्य रोजी मजदूरी करने छत्तीसगढ़ से बाहर गए  हैं। घटना के बाद आरोपी डरा-धमका रहा था। मामले को दबाने की लगातार कोशिश कर रहा था। रोजगार सहायक की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ता की मां ने वारदात के 20वें दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रोजगार सहायक संतोष केवट को गिरफ्तार कर कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *