कंबोडिया : धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय स्वदेश लौटे

कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था घर लौट आया है। इन भारतीय नागरिकों को अधिकारियों ने 20 मई को जिनबेई-4 नामक स्थान से बचाया था। यह ऑपरेशन सिहानोकविले में स्थानीय अधिकारियों के समन्वय से चलाया गया था।भारतीय दूतावास ने हाल ही में नौकरी की खातिर कंबोडिया जाने वाले लोगों के लिए एक परामर्श भी जारी किया है। इसमें भारतीय नागरिकों को केवल विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित अधिकृत एजेंटों के माध्यम से रोजगार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा-हम विदेश में भारतीयों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था घर लौट आया है।कंबोडियाई अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में भारतीय दूतावास ने बताया कि इन लोगों को घर वापसी में सुविधा की खातिर यात्रा दस्तावेज और अन्य व्यवस्था के लिए सिहानोकविले से नोम पेन्ह स्थानांतरित किया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *