भाजपा में संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू

जुलाई से सदस्यता अभियान, फिर बूथ, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा इलेक्शन

भोपाल । मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। जुलाई से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू होगा। इसके बाद बूथ, प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। लोकसभा इलेक्शन 2024 की वजह से संगठन चुनाव को टाल दिया गया था।
जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। लोकसभा इलेक्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती से सदस्यता अभियान की शुरुआत हो सकती है। पार्टी ने हर बूथ पर 100 नए लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का लक्ष्य रखा है। मिस कॉल देकर सदस्यता मिलेगी, सदस्यों की पुष्टि भी की जाएगी। बूथ कमेटी, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी होगी। आपको बता दें कि बीजेपी संगठन का इलेक्शन साल 2023 में ही प्रस्तावित था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसे टाल दिया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *