यूपी में अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर 2027 तक मिलेगी सब्सिडी

लखनऊ । यूपी में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सरकार की ओर से मिलने वाली छूट पांच साल तक के लिए बढ़ा दी गई है। अब अक्टूबर, 2027 तक इलेक्ट्रिक वीइकल खरीदने वाले ग्राहकों को सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा। यह सब्सिडी दो पहिया पर पांच हजार रुपये और चार पहिया पर एक लाख रुपये है। अब तक इलेक्ट्रिक वीइकल खरीद पर मिलने वाली छूट सिर्फ एक साल के लिए थी, जो अक्टूबर, 2023 में समाप्त हो गई थी। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति-2022 में संसोधन को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। वहीं सरकार ने तीन पहिया गाड़ियों पर भी प्रति वाहन 12,000 रुपये की सब्सिडी देती थी। लेकिन सरकार ने इसकी अवधि न बढ़ाने का फैसला लिया है।
सरकार ने दोपहिया वाहनों की सब्सिडी के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इन वाहनों की खरीद पर प्रति वाहन 5,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी का लाभ 100 करोड़ रुपये की रकम खत्म होने तक ही मिलेगा। यानी अधिकतम 20 लाख दो पहितया पर ही सब्सिडी मिलेगी। ऐसे ही चार पहिया वाहनों के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एक लाख रुपये प्रति वाहन के हिसाब से अधिकतम 25 हजार चार पहिया वाहनों को ही सब्सिडी दी जाएगी। इसी तरह ई-बसों की खरीद पर प्रति बस 20 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाती है। इसके लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस हिसाब से 400 ई-बसों को सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा। वहीं, गुड्स कैरिअर ईवी पर एक लाख रुपये सब्सिडी दी जाती है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का फंड तय किया गया है। ऐसे में 1000 वाहनों को ही सब्सिडी दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *