घर-घर जाकर परफ्यूम बेचने वाला एक्टर, पिता की सिखाई सीख से मिली सफलता

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले कई काम किए हैं. इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले खूब स्ट्रगल किया है फिर जाकर अपनी पहचान बनाई है. एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें बचपन में ही पिता ने ऐसी सीख दे दी थी जो आज उनके बहुत काम आ रही है. हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं विवेक ओबेरॉय हैं. विवेक ने अब रियल स्टेट में कदम रख दिया है. उन्होंने एक रियल स्टेट कंपनी भी खोली है. विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उनके पिता ने बचपन में ही उनकी बिजनेसमैन  की मानसिकता पैदा कर दी थी. जिसका फायदा उन्हें आज हो रहा है. उन्होंने अपने पिता की इस सीख के बारे में बताया है.

10 साल की उम्र में बेचे परफ्यूम
इंटरव्यू में विवेक ने कहा- मैं करीब 10 साल का था. तब मेरे पिता ने मुझे कहा हम एक महीने बाद हॉलीडे पर जाएंगे लेकिन उससे पहले इन चार हफ्तों में मैं तुम्हे कुछ सिखाऊंगा. उन्होंने मुझे कुछ परफ्यूम दिए बेचने के लिए और साथ ही एक डायरी भी दी. विवेक ने आगे कहा- मैं रोज अपनी साइकिल से घर-घर जाता था और बैग में सामान होता था. मैंने गलतियां की लेकिन बहुत कुछ सीखा भी.

15 साल में स्टॉक मार्केट में रखा कदम
विवेक ने आगे कहा- इस तरह से जब मैं 15 साल का था तब मैंने खुद बिजनेस आइडिया इजात करना शुरू कर दिया और स्टॉक मार्केट में भी कदम रखा. 19 साल की उम्र में एक टेक स्टार्टअप लॉन्च किया. जिसे 22 साल की उम्र में बेच दिया. विवेक ने कहा- इस तरह से मुझे एहसास हुआ कि एक कंपनी को स्थापित करना पॉसिबल है. इसे किसी MNC को बेच दो इससे इनवेस्टर और मुझे दोनों को फायदा हुआ. 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *