भस्म आरती में देवी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, आभूषण से हुआ श्रृंगार; भक्तों को दिये दर्शन

उज्जैन ।    अश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर मे बाबा महाकाल का आलौकिक श्रृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल को आभूषण से देवी स्वरूप में सजाया गया और फूलों की माला से श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी की नवरात्रि के छठे दिन पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज के इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। आज बाबा महाकाल का आभूषण से श्रृंगार किया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

विक्रम विश्व विद्यालय के नये कुलपति ने किये भगवान श्री महाकाल के दर्शन

विक्रम विश्व विद्यालय के नए कुलगुरू प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज जी ने अपने नए कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किये व आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्दिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर. के. तिवारी ने भारद्वाज का दुपट्टा उढ़ाकर सम्मान किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *