योगी ने यूपीवालों की मनवा दी दीवाली, राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को योगी सरकार ने दीवाली गिफ्ट दिया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने बुधवार को राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर इसके बारे में बताया गया। 

यूपी सरकार ने पोस्ट कर लिखा, प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का सहर्ष निर्णय लिया है।

यूपी सरकार ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस मिलेगा। इन कर्मचारियों में सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को साल 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का सहर्ष निर्णय लिया गया है। 

इसके पहले मोदी सरकार की ओर से भी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ता देने का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में तीन फीसदी महंगाई बढ़ोतरी का तोहफा दिया गया है। इसके अलावा किसानों को भी दिवाली गिफ्ट दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *