सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, हाथ पर लिखा था राजू-अनारकली

फिरोजाबाद, यूपी के फिरोजाबाद जिले में गुरुवार को सड़क किनारे अधेड़ उम्र के एक सख्श का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।मृतक कौन है और उसकी मौत हत्या है या हादसा इन सभी पहलुओं की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पीएम रिपोर्ट से ही यह राज खुल सकेगा कि यह हत्या है या हादसा। प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि इस सख्श की गला दवाकर हत्या की गयी है और शव को यहां फेंका गया है। मृतक के हाथ पर राजू और अनारकली लिखा है। मामला पचोखरा थाना क्षेत्र का है।दरअसल यहां के गांव छितरई के ग्रामीण गुरुवार को जब खेतों ओर गए तो गांव के ही समीप सड़क किनारे एक सख्श का शव पड़ा था। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 साल के आसपास रही होगी। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी।शव की पहचान नहीं हो सकी है।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।स्थानीय पचोखरा थाना पुलिस के अलावा सीओ टूण्डला अनिवेश कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक शहर रविशंकर प्रसाद फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया साथ ही मौके से साक्ष्य भी इकट्ठे किये।पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की।ग्रामीणों के मुताबिक प्रथम दृष्टया तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि सख्श की गला दवाकर हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शहर रविशंकर प्रसाद का कहना है कि मृतक के हाथ पर राजू-अनारकली लिखा है।मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं है।मौत के कारणों को जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मृतक के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *