दिल्ली विधानसभा चुनाव: ओबीसी को साधेगी भाजपा, 52 जातियों से संवाद करेंगे दिग्गज नेता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए बड़ी रणनीति बना रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने ओबीसी को साधने के लिए पूरा प्लान तैयार किया है। इसके लिए 52 जातियों को एकजुट करेंगे और इन्हे एकजुट कर इनसे भाजपा के दिग्गज नेता संवाद करेंगे। कोशिश करेंगे कि किसी भी हाल में ओबीसी को भाजपा से सीधा कनेक्ट किया जाए ताकि वोट बैंक मजबूत हो सके। 

1998 से दिल्ली में भाजपा सत्ता से बाहर 
1998 से दिल्ली में भाजपा सत्ता से बाहर है। यहां पार्टी कई तरह के फॉर्मूले अपना चुकी है लेकिन कामयाबी से काफी दूर है। दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि अभियान की शुरुआत पाल समुदाय के सदस्यों की एक बैठक से हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रवा राजपूत, कश्यप, राजभर, जोगी, लोधी और तेली समेत अन्य ओबीसी उपजातियों की बैठकें होंगी, जिनमें पार्टी के प्रमुख नेता भी भाग लेंगे।

ओबीसी समुदाय के लोग दिल्ली में मतदाताओं का सबसे बड़ा वर्ग 
यादव ने कहा, ओबीसी समुदाय के लोग दिल्ली में मतदाताओं का सबसे बड़ा वर्ग हैं। अन्य पिछड़े वर्गों में से कई की संख्या कम है और वे इस अभियान का केंद्र हैं। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होंगे। भाजपा 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। उन्होंने कहा कि बैठकों और सम्मेलनों के अलावा ओबीसी समुदाय से जुड़े प्रोफेशनल और महिलाओं की दो बड़ी बैठकें भी आयोजित करेगा।

भाजपा ओबीसी नेता नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएंगे
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि इन बैठकों में शहर के प्रमुख व्यक्ति, जिसमें प्रोफेशनल, उद्यमी, कारोबारी और ओबीसी समुदाय के अन्य प्रभावशाली सदस्य शामिल होंगे। यादव ने कहा कि भाजपा ओबीसी नेता नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएंगे, जैसे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना और 127वां संविधान संशोधन पारित करना, जिसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पिछड़े वर्गों की अपनी सूची तैयार करने की अनुमति दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *