गुना के होटल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस को प्रेम प्रसंग में जान देने का शक

गुना। जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र की बीनागंज पुलिस चौकी में एक होटल के कमरे में एक युवक का शव तौलिया के फंदे पर बीती रात लटका मिला। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पीएम कराकर मर्ग कायमी की जांच शुरू की है। मामले में पुलिस को प्रेम प्रसंग में युवक द्वारा जान देने की आशंका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम सनोज पुत्र रवेंद्र यादव (उम्र 24 वर्ष) निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश है। वह क्षेत्र के हरिपुरा टोल के पास एक गिट्टी क्रेशर पर आपरेशन का काम करता था। वह समीप ही एक होटल में अपने कुछ साथियों के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता था।

बीती दोपहर वह क्रेशर से बीनागंज में कुछ सामान खरीदने पहुंचा था, वहां से लौटकर होटल के अपने कमरे में गया। इसी दौरान पंखे पर तौलिया से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर शाम तक जब वह काम पर नहीं लौटा तो उसके साथियों ने तलाश की। होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आहट नहीं मिली। उसके बाद धक्का देकर दरवाजे का खोला, तो सनोज फंदे पर लटका दिखा।

प्रेम प्रसंग में जान देने का शक

मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की और शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। बीनागंज पुलिस चौकी प्रभारी अजय प्रताप ने बताया कि युवक का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा है। युवक का मोबाइल लॉक है। उसके साथियों ने बताया कि वह फोन पर किसी युवती से लगातार बात करता रहता था। ऐसे में प्रेम प्रसंग के चलते जान देने की आशंका लग रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *