कॉर्बिन बॉश ने टेस्ट क्रिकेट में पहली गेंद पर विकेट लेकर रचा इतिहास, बने तीसरे गेंदबाज

SA vs PAK: सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज पाकिस्तान को पहले ही दिन समेटने में कामयाब रहे। अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी बेहद कमजोर नजर आई। पाकिस्तान के गुलाम मोहम्मद को छोड़कर किसी ने भी क्रीज पर टिकने की जेहमत नहीं उठाई। कामरान गुलाम ने 78 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली। वह अर्धशतक जड़ने वाले इकलौते पाकिस्तानी बल्लेबाज रहे।

15वें ओवर में शान मसूद को किया आउट

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा। साउथ अफ्रीका ने 15वें ओवर में ही कप्तान और सलामी बल्लेबाज शान मसूद के रुप में पाकिस्तान को पहला झटका दे दिया। ये विकेट कॉर्बिन बॉश की झोली में गया जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच खेलते हुए अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर बड़ा कीर्तिमान रच दिया। वह इस साल अपने टेस्ट क्रिकेट की पहली गेंद पर विकेट चटकाने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने। इस तरह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक कैलेंडर ईयर में तीन गेंदबाजों द्वारा ऐसा कमाल देखने को मिला। 

तीसरे गेंदबाज बने कॉर्बिन बॉश

कॉर्बिन बॉश के पास डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने का शानदार मौका था। लेकिन वह चूक गए और उन्हें 4 विकेट से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि साउथ अफ्रीका के 35 साल के तेज गेंदबाज डेन पीटरसन ने इस शानदार मौके को अपने हाथ से जाने नहीं दिया और पाकिस्तान के 5 बल्लेबाजों का शिकार करते हुए। अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार 5 विकेट लेने का कमाल कर दिया। इस तरह उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बड़ा करिश्मा कर दिया। दरअसल, साउथ अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरी बार ऐसा हुआ है। जब 35 साल की उम्र के बाद किसी गेंदबाज ने एक से ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने का बड़ा कारनामा किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 73 साल बाद साउथ अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला है। साल 1951 में आखिरी बार ऐसा हुआ था जब ज्योफ चब ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था। 

35 साल की उम्र में 5 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीकी गेंदबाज

  • 2- रेगी श्वार्ज (1910-1912).
  • 2- ज्योफ चब (1951).
  • 2- डेन पीटरसन(2024).
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *