मप्र में 15 जनवरी तक निपट जाएगी भाजपा की चुनाव प्रक्रिया

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी का संगठन चुनाव अंतिम चरण में पहुंच गया है। बूथ के बाद ब्लॉक अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिलाध्यक्षों के निर्वाचन के लिए रायशुमारी हो चुकी है। ज्यादातर जिलों में रायशुमारी से ही जिलाध्यक्ष तय होंगे। इसी हफ्ते भाजपा के सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष तय हो जाएंगे। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेशाध्यक्ष के लिए 15 जनवरी की दिन निर्धारित किया है। ज्यादातर राज्यों में इस दिन तक प्रदेशाध्यक्ष तय हो जाएंगे।

जिलाध्यक्षों का निर्वाचन इसी हफ्ते, प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में कई नाम
भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के लिए कई दावेदार नेताओं के नाम हैं। जिनमें से एक नाम मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का भी है। शर्मा प्रदेशाध्यक्ष के दावेदारों में शामिल हैं। वीडी शर्मा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा 15 फरवरी 2020 को हुई थी। उनके नेतृत्व में 2020 में भाजपा की सरकार बनी। फिर 2023 में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की और 2024 में लोकसभा की सभी 29 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी जीते। शर्मा करीब 5 साल तक प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा नाम चर्चा में हैं। हालांकि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का फैसला केेंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। जिसमें किसी अजा, अजजा वर्ग से आने वाले नेता के नाम पर भी प्रदेशाध्यक्ष की मुहर लग सकती है।

कुछ जिलाध्यक्षों के नाम पर फंसा पेंच
भाजपा में ज्यादातर जिलाध्यक्षों के नाम पर रायशुमारी हो चुकी है। कुछ जिलों में अध्यक्षों के नाम पर पेंच फंसा है। जिसकी वजह बड़े नेता अपने चहेतों को जिलाध्यक्ष बनाना चाहते हैं। जबकि कुछ जिलों में नेता अपने करीबियों को फिर से जिलाध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। प्रदेश संगठन चुनाव समिति के पदाधिकारी के अनुसार जिलाध्यक्षों के नाम केंद्रीय नेतृत्व से अनुमोदन के बाद घोषित होंगे। संभवत: किसी भी जिले में चुनाव की नौबत नहीं आएगी। गुप्ता की जगह श्रीमती मयंका गौतम किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *