ट्रेन में महिला के सिर पर टीटीई ने की पेशाब, यात्रियों ने पीटा

लखनऊ । अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में टीटीई ने महिला पैसेंजर के सिर पर पेशाब कर दी। महिला अपने पति के साथ ए-1 कोच में सफर कर रही थी। महिला के शोर मचाने पर पति और अन्य यात्रियों ने टीटीई को पकड़ा और जमकर पीटा। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। घटना रविवार रात 12 बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला अमृतसर की रहने वाली है। वह पति राजेश के साथ कोलकाता जा रही थी। रात करीब 12 बजे सभी सो रहे थे। ट्रेन बरेली और लखनऊ के बीच थी। इसी दौरान नशे में धुत बिहार के टीटीई मुन्ना कुमार ने यह गंदी हरकत की। जीआरपी को ट्विटर के जरिए शिकायत मिली थी। ट्रेन के लखनऊ पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ ने टीटीई मुन्ना को पकड़ लिया। महिला के पति की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह नशे में था। इसकी वजह से उससे यह गलती हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *