लॉरेंस बिश्नोई धमकी मामले में पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा, कहा- जेडीयू नेता नीरज कुमार दे रहे थे धमकी

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर उन्हें मिली कथित धमकी जेडीयू और पूर्णिया प्रशासन की साजिश है, जिससे उनकी छवि प्रभावित हुई है। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. सांसद के साथ धमकी देने वाला आरोपी रामबाबू यादव भी मौजूद था, जिसने बताया कि उसे दो लाख रुपये का लालच देकर यह काम करने को कहा गया था।  

पप्पू यादव ने नीरज कुमार के बारे में क्या कहा?

सांसद के साथ मौजूद लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले रामबाबू यादव ने कहा कि जेडीयू कार्यालय में आरजेडी नेता हरिकांत सिंह उर्फ ​​चीकू ने उसे प्रवक्ता नीरज कुमार से मिलवाया था। नीरज कुमार ने दो लाख रुपये और नेता बनाने की बात कही थी. मुझसे गलती हो गई और मैं जेल जाने को तैयार हो गया। जेल से बाहर आने के बाद जब नीरज कुमार से मुलाकात हुई तो उसने मुझे राघवपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा। रामबाबू यादव ने कहा, "मैं इस गलती के लिए माफी मांगता हूं, क्योंकि मेरा समाज और लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। मैंने जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार की बातों को स्वीकार करके और उसका दोष अपने ऊपर लेकर बहुत बड़ी गलती की। मुझे जेडीयू कार्यालय में बुलाकर सारी बातें बताई गईं। मुझे ट्रेनिंग दी गई। मुझे ऐसी-ऐसी बातें बोलने को कहा गया। 

जेडीयू कार्यालय में मेरे आने-जाने का सीसीटीवी फुटेज भी मेरे पास होगा।" लॉरेंस बिश्नोई धमकी मामले का खुलासा करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई के जरिए मुझे धमकियां मिली थीं। हमने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मेरा नाम खराब करने के लिए मेरे खिलाफ साजिश रची। एक लड़के को गलत प्रलोभन देकर मेरे खिलाफ गलत बयान देने के लिए तैयार किया गया, जिसने मेरी धमकी का मामला अपने ऊपर ले लिया। 

आरोपी ने पप्पू यादव को बताई पूरी सच्चाई 

पप्पू यादव ने मीडिया से कहा, "यह लड़का हमारे साथ है। आज हमसे मिला और पूरी सच्चाई बताई। नीतीश कुमार के प्रवक्ता नीरज कुमार के जरिए मेरे खिलाफ साजिश रची गई। इस लड़के को जबरन उठाकर गाली-गलौज की गई और मेरे खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया गया। पटना एसपी के जरिए दबाव बनाया गया।"

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *