भोपाल: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

भोपाल: मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर सियासत गरमा गई है. विधानसभा में हंगामे के बाद महिला कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। शनिवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान महिला कांग्रेस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार कम नहीं हो रहे हैं. इसको लेकर सिलसिलेवार अभियान और आंदोलन चलाए जाएंगे. प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे. इसी कड़ी में कांग्रेस बेटी बचाओ पखवाड़ा भी शुरू करेगी। 

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि प्रदेश के सतना जिले में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी समेत प्रदेश में महिलाओं, युवतियों, नाबालिगों के खिलाफ हो रही अत्याचार की घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आज महिला कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा करने में विफल प्रदेश की अक्षम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और महिला उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि प्रदेश के सतना जिले में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी समेत प्रदेश में महिलाओं, युवतियों और नाबालिगों के साथ हो रही दरिंदगी की घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आज महिला कांग्रेस नेत्रियों ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा करने में विफल प्रदेश की अक्षम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर महिला उत्पीड़न का विरोध किया।

प्रदेश में हर दिन 20 बलात्कार की घटनाएं

विभा पटेल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, युवतियों और मासूम बच्चियों के शोषण और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश में हर दिन बलात्कार की करीब 20 अमानवीय घटनाएं सामने आ रही हैं, जो मानवता को शर्मसार कर रही हैं। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर अपराध करने से नहीं हिचक रहे हैं।

घटनाओं से महिलाओं और बच्चियों में भय

पटेल ने कहा कि सतना में हुई घटना साबित करती है कि प्रशासन बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रहा है। प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों से सभ्य समाज कलंकित हो रहा है। इन घटनाओं से महिलाओं व बालिकाओं में भय तथा आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जो स्वयं गृहमंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं, वे न तो मुखिया की कुर्सी संभाल पा रहे हैं और न ही गृहमंत्री का दायित्व ठीक से संभाल पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे गृहमंत्री का दायित्व किसी अच्छे, योग्य व जिम्मेदार व्यक्ति को सौंपें, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो सके, अपराधियों पर लगाम लग सके, जिससे प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा व सम्मान मिल सके, आम जनता को आपराधिक प्रवृत्ति वाले असामाजिक तत्वों से राहत मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *