MP में प्राइमरी टीचर के 13,089 पदों पर भर्ती:कल से उम्मीदवार कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के 10,150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा जनजातीय विभाग के 2,939 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक चलेगी। जो भी उम्मीदवार पात्रता रखते हैं, वे मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन इस भर्ती प्रक्रिया में केवल D.El.Ed (डीएलएड) और B.El.Ed (बीएलएड) पास उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। B.Ed डिग्री धारक अभ्यर्थी इस भर्ती में पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) वर्ष 2020 या 2024 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *