बेटी को जहर देकर मौत के घाट उतारने के बाद पिता ने की आत्महत्या…

कानपुर| कानपुर में बेटी को जहर देने के बाद पिता ने भी जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कानपुर में सजेती थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे पिता ने अपनी पुत्री को जहर दे दिया फिर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बीबीपुर निवासी मनोज कुमार (40) पुत्र स्व. इंद्रपाल कोरी मुंबई में रहता था।

उसके साथ उसकी पुत्री मंजीता देवी (13) और छोटी बहन दुर्गा (10) भी रहती थी। मंगलवार को ही मुंबई से तीनों लोग अपने गांव आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी सविता 5 वर्ष पहले झगड़ कर अपने मायके बरीपाल सजेती चली गई थी। पत्नी के ना आने से मनोज परेशान रहता था और गांव छोड़कर कमाने के लिए बाहर चला गया था। मनोज अपने साथ में दोनों बेटियों को रखता था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *