मां ने ही की थी छह माह के मासूम बच्चे की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा…

छत्तीसगढ़| छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नवजात की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मासूम की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल,  30 और 31 मार्च की दरम्यानी रात दुर्ग के एक नवजात के लापता होने के बाद उसका शव नगपुरा तालाब से बरामद किया गया था। 

दुर्ग पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। बच्चे की हत्या उसकी मां ने ही की। पुलिस ने कलयुगी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्ग पुलिस ने घटना में सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि देर रात एक महिला काली रंग की साड़ी में बच्चे को लेकर अकेली घूमती दिखाई दे रही है। यह फुटेज दुर्ग के नगपुरा इलाके के एक मंदिर में लगे सीसीटीवी का है। इसके आधार पर पुलिस पुख्ता तौर पर इस बात को साबित करती दिखाई दे रही है कि जिस तालाब से छह माह के बच्चे के शव को बरामद किया था। उसकी हत्या कोई और नहीं बल्कि उसकी मां के द्वारा की गई है। 

दरअसल बच्चे के माता-पिता द्वारा ही पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी कि उनका छह माह का बच्चा घटना की रात बिस्तर से अचानक गायब हो गया था। दूसरे दिन बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया था। 
इसके बाद जांच में यह बात निकलकर सामने आई कि बच्चे की मां मानसिक रोगी है। वह झाड़ फूंक, जादू टोने पर विश्वास करती थी। इसलिए घटना की रात वह काली साड़ी पहनकर निकली और अपने बच्चे को गांव के तालाब में जिंदा फेंक दिया था।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने दूसरे दिन इस बात की जानकारी दी थी कि प्रथम दृष्टया मां ने ही बच्चे की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो चुका है कि बच्चे के पेट में मां का दूध मिला था। जो कि एक से दो घंटे पहले मां ने पिलाया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कलयुगी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *