प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर

चेन्नई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चेन्नई के दौर पर रहेंगे. इस दौरान 2437 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे. उनके इसदौरे के मद्दे नजर सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई है. पीएम नरेंद्र मोदी 8 और 9 अप्रैल को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे. ऐसे में ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने शहर में सुरखा बढ़ा दी है और ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी लगा दी है. पीएम मोदी तमिलनाडु के अलावा कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर भी रहेंगे.
जानकारी के मुताबिक शनिवार से शुरू होने वाले दौरे के लिए शुक्रवार रात से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. पीएम मोदी के दौरे के दौरान करीब 22 हजार जवान उनकी सुरक्षा के लिए तैनात होंगे. इसी के साथ तांबरम कमिश्नर ने भी सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ ड्रोन उड़ाने पर बैन लगा दिया है.

पीएम मोदी का शेड्यूल?
पीएम मोदी की यात्रा के शेड्यूल के मुताबिक पीएम मोदी सबसे पहले चेन्नई एयरपोर्ट में इंटिग्रेटेड टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह एमजीआर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वह आइस हाउस के पास विवेकानंदर इल्लम में फेस्टिवल में भी शामिल होंगे. इसके बाद वह पल्लवरम में एल्सटॉम क्रिकेट ग्राउंड में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का उद्घाटन भी करेंगे. 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई एयरपोर्ट में इंटिग्रेटेड टर्मिनल भवन को लेकर ट्वीट भी किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि यह चेन्नई के बुनियादी ढांचे के लिए काफी महत्वपूर्ण एडिशन होगा. यह कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचाएगा.

सख्त इंतजाम
पीएम मोदी के दौरे से पहले कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इनमें चेन्नई एयरपोर्ट, डॉ एमजीआर, सेंट्रल रेलवे स्टेशन, विवेकानंद इल्लम, गुइंडी में राजभवन, नेपियर ब्रिज के पास आईएनएस अडयार शामिल है. इसके अलावा चेन्नई एयरपोर्ट से राजभवन जाने वाले बाकी रास्तों की सुरक्षा भी बड़ाई गई है.
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *