पाकिस्तान में नाबालिग बेटी से बलात्कार के दोषी बाप को मौत की सजा

पेशावर । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक अदालत ने नाबालिग बेटी से बलात्कार के दोषी बाप को मौत की सजा सुनाई है। अधिकारियों के अनुसार लाहौर से 500 किलोमीटर दूर स्थित रहीम यार खान निवासी परवेज शहजाद ने चार महीने पहले अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।
लड़की ने घटना के बारे में अपनी नानी को बताया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोईन खोखर ने शुक्रवार को अभियोजन पक्ष द्वारा सुबूत और गवाह पेश किए जाने के बाद फैसला सुनाया और उसे मौत की सजा सुनाई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *