सिकंदरा में टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी प्राइवेट बस, 12 से अधिक लोग घायल

राजस्थान से कानपुर की तरफ जा रही शताब्दी बस कानपुर देहात में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार करीब एक दर्जन से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल राहगीरों और पुलिस की मदद से उपचार के लिए नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा भिजवाया गया। 

सोमवार की सुबह सिकंदरा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर उस समय एक हादसा घटित हो गया। जब राजस्थान से कानपुर की तरफ जा रही शताब्दी बस का टायर फट गया। बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई। बस में बैठी हुई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके से निकल रहे राहगीरों और खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने तत्काल मौके पहुंचकर बस में फंसी हुई सवारियों को बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी फौरन थाना सिकंदरा पुलिस व 108 एंबुलेंस डायल को दी। मौके पर पहुंची 108 डायल एंबुलेंस के जरिए घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा भिजवाया गया। लगभग एक दर्जन सवारियां घायल बताई गई हैं। कुछ सवारियां इतनी घायल हैं कि उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शताब्दी बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसमें 3 सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य सवारियों को सामान्य चोटे आई हैं। बस पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *