गहने देखने दुकान में आईं महिलाओं ने 40 लाख के जेवर किए चोरी

शहडोल | हृदय स्थल में स्थित सर्राफा दुकान में गहने देखने आईं पांच महिलाओं ने 700 ग्राम से अधिक सोने के जेवरात चोरी किए और रफूचक्कर हो गई हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक में स्थित पायल ज्वेलर्स में बुधवार की शाम पांच महिलाएं आईं और दुकानदार महिलाओं को गहने दिखा रहा था, तभी उसमें से कुछ महिलाएं काउंटर में रखे जेवरात को चोरी कर फरार हो गई है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

शिकायतकर्ता सतीश सराफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार की शाम तकरीबन पांच बजे के आसपास पांच महिलाएं दुकान में आ गई और गहने देखने लगी। दुकानदार उन महिलाओं को गहने दिखा रहे थे, उसी दौरान कुछ महिलाएं काउंटर में रखे जेवरात को चोरी कर फरार हो गई, उस दौरान दुकानदार की नजर उन महिलाओं की हरकत पर नहीं पड़ी। लेकिन दुकान बंद करते समय जब दुकानदार और स्टाफ के द्वारा जेवरात का स्टॉक मिलाया जा रहा था, तब लगभग 700 ग्राम से अधिक सोने के जेवरात गायब थे, जिसके बाद दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे में दिनभर का घटनाक्रम देखा। जिसके बाद उसे महिलाओं द्वारा चोरी की वारदात की जानकारी हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *