देर रात हुआ असद का पोस्टमार्टम, कराई गई वीडियोग्राफी

यूपी एसटीएफ के हाथों ढेर हुए माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का शव दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने से पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका। पहले प्रशासन को जानकारी मिली कि असद के परिजन उसके शव को लेने आ रहे हैं, लेकिन देर रात तक वे झांसी नहीं पहुंच सके थे।इसके बाद प्रशासन ने देर रात मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया। देर रात 1:30 बजे दोनों के शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। मेडिकल कॉलेज में सीओ सिटी राजेश राय, नवाबाद थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *