तीन साल बाद शूटिंग सेट पर वापसी कर इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती इन दिन अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में फंस चुकी रिया लंबे समय बाद काम पर लौटी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस थोड़ी इमोशनल भी हो गईं। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें एक बार फिर ट्रोल कर दिया।रिया चक्रवर्ती आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म चेहरे में नजर आई थीं। इसके बाद से एक्ट्रेस किसी नए प्रोजेक्ट्स से नहीं जुड़ीं। हाल ही में एमटीवी ने अपने स्टंट बेस्ट रियलिटी शो रोडीज के नए सीजन का प्रोमो शेयर किया था। प्रोमो में चैनल ने रिया चक्रवर्ती को नई गैंग लीडर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया।

रिया चक्रवर्ती ने वीडियो में कहा कि तीन सालों के लंबे वक्त के बाद वो एक बार शूटिंग सेट पर पहुंची हैं। वैनिटी वैन देखी है, उनका हेयर और मेकअप किया जा रहा है तो वो बेहद खुश हैं, ब्रम्हांड ने उनके लिए सब कुछ बदल करके रख दिया है और वो एक बार फिर लौट आई हैं।रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैंने इसके लिए बहुत लंबा इंतजार किया। सेट पर एक बार फिर वापसी, काम पर वापस लौटने की खुशी को बयां नहीं कर सकती। मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है, अच्छा काम करने के लिए तैयार हूं। आप सभी का प्यार और सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया। समय कठिन था, लेकिन आप सभी का प्यार सच्चा है।"

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *