गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 168 अंक टूटा, निफ्टी 17650 के नीचे

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भी शेयर बाजार में कमजोर शुरूआत हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 168.88 अंक तक टूटकर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 17650 के नीचे चला गया है। रुपया डॉलर के मुकाबले सात पैसे कमजोर होकर 82.11 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 133.06 (-0.22%) अंकों की गिरावट के साथ 59,642.30 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 40.30 (-0.23%) अंक फिसलकर 17,619.85 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *