इंसानियत हुई शर्मसार ! दो आरोपियों ने 7 साल की बच्ची से की हैवानियत

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कोरबा में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई। बच्ची के परिवारजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।यह पूरी घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। यहां मासूम बच्ची का परिवार किराए के मकान पर रहता था और वे लोग अपने जीवन-यापन के लिए कूड़ा बीनने का काम करते थे। इस घिनौनी वारदात के समय बच्ची का परिवार काम पर था। तभी आरोपियों ने इस कुकर्म को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, 18 अप्रैल को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तब ही दोनों आरोपियों ने मासूम को चॉकलेट का लालच दिया और वह उसे अपने साथ गोदाम में ले गए और आरोपियों ने वहां बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।आरोपियों ने बच्ची के साथ वहां दुष्कर्म किया। इस घटना से बच्ची पूरी तरह से सहम गई। बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी दोनों युवक बच्ची को चॉकलेट के बहाने एक गोदाम के अंदर ले गए थे। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची तब परिजनों ने बच्ची से कारण पूछा और उन्हें इस घटना की सूचना मिली।

परिजनों ने तुंरत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया और दोनों ही आरोपियों शिवकुमार और हरिनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *