भोपाल निगम बजट 23 को:लगातार दूसरे साल बढ़ सकता है प्रॉपर्टी व वॉटर टैक्स

भोपाल, नगर निगम इस साल संपत्ति और जल कर में 10% की बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है। यह प्रस्ताव 23 मार्च को होने वाली निगम परिषद की बजट बैठक में लाया जा सकता है। इस बार पार्षद निधि को छोड़कर अन्य निधियों को हटाने और विभागों के बजट में कटौती पर चर्चा हुई है, लेकिन आम सहमति नहीं बन पाई। अंतिम निर्णय एमआईसी बैठक में लिया जाएगा। अभी पार्षद को 50 लाख, परिषद अध्यक्ष को 5 करोड़ और मेयर को 10 करोड़ सालाना निधि मिलती है। शेष | पेज 12 पर

200 टिकट वाले एक शो पर 2,400 टैक्स

अब शहर में आयोजित होने वाले सभी टिकट-आधारित कार्यक्रमों पर टैक्स लगेगा। इसके तहत व्यावसायिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे। नए स्लैब के अनुसार, 200 टिकट वाले एक शो पर 2,400 रु. टैक्स लगेगा। पहले यह कर सिनेमा घरों पर ही लागू था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *