आज L&T और HPCL समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्नल
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को तेजी लौटी थी। बीएसई सेंसेक्स 1,372 अंक उछल गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी में 400 अंक की बढ़त आई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले की योजना को अस्थायी रूप से टाले जाने की घोषणा के बाद ऐसा हुआ था। इसके चलते एशिया के अन्य बाजारों में तेजी के साथ घरेलू बाजार भी बढ़त में रहे थे।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,372.06 अंक यानी 1.89 फीसदी चढ़कर 74,068.45 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,793 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 399.75 अंक यानी 1.78 फीसदी की बढ़त के साथ 22,912.40 अंक पर बंद हुआ था।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Larsen & Toubro (L&T), Hindustan Petroleum Corporation (HPCL), InterGlobe Aviation (Indigo), HDFC Bank, GOCL Corporation, BLS International और Centrum Capita शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Coal India, Power Grid Corporation, Adani Enterprises, Globe International Carriers, Kriti Industries (India), Mask Investments, Uniinfo Telecom Services, Atam Valves, Onesource Specialty Pharma और CSL Finance के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
