आज HDFC Bank और RPSG Ventures समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के संकेत
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार ों में बीते गुरुवार को रामनवमी के कारण छुट्टी थी। इसके पहले बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी आई थी। बीएसई सेंसेक्स 1,205 अंक चढ़ गया था। जबकि एनएसई निफ्टी 394 अंक के लाभ में रहा था। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल के दाम में कमी आई थी। ग्लोबल बाजारों में मजबूती के साथ घरेलू शेयर बाजार बढ़त में रहे थे।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,205 अंक यानी 1.63 फीसदी बढ़कर 75,273.45 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,781.31 अंक चढ़कर 75,849.76 अंक पर पहुंच गया था। 50 शेयरों एनएसई निफ्टी 394.05 अंक यानी 1.72 फीसदी बढ़कर 23,306.45 अंक पर बंद हुआ था।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें RPSG Ventures, Sammaan Capital, L&T, Manappuram Finance, HDFC Bank, Fino Payments Bank और Astec LifeSciences शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Tech Mahindra, Power Grid Corporation, Tata Consultancy Services (TCS), Global Surfaces, AksharChem India, Dynemic Products, Art Nirman, Balkrishna Paper Mills, IG Petrochemicals और Jindal Poly Films के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
