LIC का बड़ा धमाका, 1 शेयर पर मिलेगा 1 शेयर मुफ्त, बोर्ड ने दी पहले बोनस इश्यू को मंजूरी

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। साल 2022 में शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद यह पहली बार है जब कंपनी बोनस इश्यू ला रही है

कंपनी ने बताया कि बोनस शेयर पाने के लिए रिकॉर्ड डेट जल्द घोषित की जाएगी। जो निवेशक उस तारीख तक शेयर होल्ड करेंगे, वही इसके पात्र होंगे। रिकॉर्ड डेट पर निवेशकों के पास मौजूद हर 1 शेयर के बदले 1 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा। बोनस इश्यू से आपके शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी, लेकिन निवेश का कुल मूल्य वही रहेगा क्योंकि शेयर की कीमत उसी अनुपात में एडजस्ट हो जाएगी।

6325 करोड़ रुपये से होगा बोनस इश्यू

  • इस बोनस इश्यू के लिए LIC अपने रिजर्व और सरप्लस फंड से 6,325 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी।
  • यह प्रक्रिया बोर्ड की मंजूरी के 2 महीने के भीतर, यानी 12 जून तक पूरी हो जाएगी।
  • मई 2022 में लिस्टिंग के बाद से एलआईसी अब तक पांच अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है, लेकिन बोनस पहली बार दिया जा रहा है।

क्यों जारी किया गया बोनस?

  • शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाना।
  • कीमत को अधिक किफायती बनाना।
  • कंपनी की भविष्य की ग्रोथ पर भरोसा दिखाना।

LIC का वित्तीय प्रदर्शन (दिसंबर तिमाही)

  • शुद्ध लाभ: दिसंबर तिमाही में 17% की बढ़ोतरी के साथ 12,930 करोड़ रुपये रहा।
  • प्रीमियम आय: शुद्ध प्रीमियम आय भी 17% बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपये हो गई।

कैसी है शेयर की स्थिति?

बीएसई पर एलआईसी का शेयर शुक्रवार को 0.71% की तेजी के साथ 804.25 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें 3.51% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 6 महीने में इसमें करीब 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एक साल की बात करें तो इसका रिटर्न 2.53% रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *