कांग्रेस बोली-लोकसभा में 850 सीटें हों ये कैसे तय किया

नई दिल्ली, महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर लोकसभा में चर्चा जारी है। विपक्ष ने इन बिलों का विरोध किया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार 90% बातें दोहरा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोकसभा में 850 सीटें हों सरकार ने ये कैसे तय किया।

सपा सांसद अखिलेश यादव ने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही। इस पर अमित शाह ने जवाब दिया कि यह असंवैधानिक है। समाजवादी पार्टी पूरी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहां आपत्ति है।

बिलों पर चर्चा के लिए 16 और 17 अप्रैल को 15 घंटे का समय तय किया गया है। कल शाम 4 बजे वोटिंग की जाएगी। संशोधन बिल में लोकसभा सांसदों की संख्या 850 करने का प्रस्ताव है।

मौजूदा संख्या 543 है। राज्यों में 815 और केंद्र शासित प्रदेशों में 35 तक सीटें होंगी। सीटों की सटीक संख्या तय करने के लिए परिसीमन भी किया जाएगा। 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *