एक महीने में उछल गया बंधन बैंक का शेयर, मुनाफे के साथ डिविडेंड की बौछार से आई तेजी

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया। इस दौरान यह अपने 52 हफ्ते के उच्च शिखर पर भी पहुंच गया। पिछले एक महीने में इस शेयर में 40 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। मंगलवार को बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसमें सालाना आधार पर बैंक को 68% का मुनाफा हुआ है। वहीं बैंक से शेयरधारकों को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।

बंधन बैंक का शेयर मंगलवार को 178.30 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को यह शेयर तेजी के साथ खुला। कुछ ही देर बाद इसमें जबरदस्त तेजी आई और यह 200 रुपये के पार गया। दोपहर करीब 12 बजे यह शेयर 13 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 201.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस समय तक के कारोबार के दौरान यह शेयर 201.80 रुपये पर पहुंच गया था, जो इसका 52 हफ्ते का हाई है।

एक महीने में मचाई धूम

बंधन बैंक के शेयर ने एक महीने में निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है। एक महीने पहले इसकी कीमत 141.35 रुपये थी। अब यह शेयर 201.60 पर है। ऐसे में इसमें एक महीने में करीब 43 फीसदी की तेजी आई है। यानी अगर आपने इसमें एक महीने पहले एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उनकी वैल्यू आज करीब 1.43 लाख रुपये से ज्यादा होती।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *