पंजाब किंग्स को मिली पहली हार, कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ शब्दों में लिया जिम्मेदार का नाम

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम के गेंदबाज इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। पंजाब किंग्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए। राजस्थान ने 4 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘222 एक शानदार स्कोर था। यह एक मुश्किल पिच पर एक असाधारण प्रदर्शन था। हमने इस मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। यह एक ऐसा फॉर्मेट है जहां बहुत सारे खिलाड़ियों ने मैच को बदल दिया है। यह सब एग्जीक्यूशन के बारे में है। आज हमारा दिन नहीं था। यह जरूरी है कि हम उन चीजों पर टिके रहें जो हम कर रहे हैं।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *