राजश्री देशपांडे ने दिखाए ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशान, कहा- ये दाग नहीं, साहस का ताज हैं

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस के कई महीनों बाद एक्ट्रेस ने अपनी हीलिंग जर्नी की एक बेहद पर्सनल झलक लोगों को दिखाई है। इन झलकियों में राजश्री ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशान को गर्व से दिखाती नजर आ रही हैं।

राजश्री देशपांडे ने ब्रेस्ट कैंसर से अपनी इस जंग और जीत की कहानी को बड़े ही साहस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती दिखी हैं। उन्होंने मेसेज दिया है कि सौंदर्य सिर्फ बाहरी दिखावे में नहीं, बल्कि अंदर की ताकत और साहस में छिपा होता है। उन्होंने अपने संघर्ष को खुलकर शेयर करके कई महिलाओं को हौसला दिया है।

अपने शरीर पर ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशानों को खुलकर दिखाया

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उन्होंने अपने शरीर पर ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशानों को खुलकर दिखाया। एक्ट्रेस ने इन निशानों को अपनी ताकत व हिम्मत का प्रतीक बताया है।

‘मेरे जख्म मेरे जिंदा रहने की कहानी बयां करते हैं’

इंडस्ट्री में जहां दिखावे और परफेक्शन की सबसे ज्यादा अहमियत है वहीं राजश्री देशपांडे ने सच्चाई और साहस को चुनते हुए एक मजबूत संदेश दिया है। इंस्टाग्राम पर किए अपने पोस्ट में राजश्री ने लिखा, ‘मेरे जख्म मेरे जिंदा रहने की कहानी बयां करते हैं। हर एक जख्म इस बात की याद दिलाता है कि मैंने लड़ाई लड़ी है, मैं बच गई और मैंने जीत हासिल की।’

कहा- आपके निशान दाग नहीं, बल्कि आपके साहस का ताज हैं

उन्होंने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा है, ‘ब्रेस्ट कैंसर ने अपने निशान छोड़े हैं, लेकिन वह मेरी आत्मा को कभी नहीं छू सका। हर उस महिला से जो अपनी चमक को धूमिल कर रही हैं, मेरा रिक्वेस्ट है कि वह फिर से उठ खड़ी हों। आप बेहद खूबसूरत हैं और आपके निशान दाग नहीं, बल्कि आपके साहस का ताज हैं।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *