गेंद को जमीन पर पटका, शेर की तरह दहाई मारी, आईपीएल में दिखी पुराने विराट कोहली की झलक
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के स्वभाव में काफी बदलाव आया है। लेकिन आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में विराट कोहली का पुराना एग्रेशन मैदान पर देखने को मिला।
कैच लेने के बाद विराट का दहाई
विराट कोहली ने शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के विस्फोटक शुरुआत दी थी। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिल का विकेट गिरा। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर गिल ने जोरदार प्रहार किया लेकिन कवर में विराट ने कैच लपक लिया। इसके बाद विराट कोहली काफी आक्रामक हो गए। पहले उन्होंने कुछ सेकंड के लिए शुभमन गिल को घुरा। उन्होंने जोरदार दहाई लगाई। इसके बाद गेंद को जोर से जमीन पर मार दिया।
