आधार अपडेट कराने का सुनहरा मौका, भोपाल के 26 डाकघरों में दो दिन लगेंगे विशेष कैंप

भोपाल। यदि आपका आधार अपडेट नहीं है तो नजदीकी डाकघरों में जाकर आप जानकारी सुधरवा सकते हैं। आम नागरिकों को आधार सेवाएं सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा 8 और 9 मई को विशेष महा-अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिलेभर के प्रमुख डाकघरों में विशेष शिविर लगाकर आधार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अपडेट की जाएगी जानकारी

अभियान के तहत 3 प्रधान डाकघरों और 23 प्रमुख उपडाकघरों में नए आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य जरूरी अपडेट किए जाएंगे। नागरिकों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था भी लागू की गई है, ताकि बिना भीड़भाड़ के क्रमबद्ध तरीके से सेवाएं मिल सकें।

सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मिलेगी सुविधा

भारतीय डाक विभाग के अनुसार, भोपाल जीपीओ, सेंट्रल टीटी नगर और भेल प्रधान डाकघरों में आधार सेवाएं सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। वहीं अन्य उपडाकघरों में यह सुविधा सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी।

नागरिकों से समय पर पहुंचने की अपील

डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचें, ताकि आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *