पश्चिमी यूपी के 30 से अध‍िक ज‍िलों में सूरज की तप‍िश होगी कम

लखनऊ । यूपी के तीस से अध‍िक ज‍िलों में आज बार‍िश की संभावना है। कानपुर लखनऊ स‍ह‍ित आसपास के सभी ज‍िलों में सुबह से धूप न‍िकलने के साथ ही आसमान में बादल भी छाए हुए हैं।दिन के साथ बढ़ती धूप की तपिश को बादलों की आवाजाही कम करने की कोशिश कर रही है लेकिन फिर भी गर्मी का एहसास है। बता दें क‍ि गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मध्य प्रदेश से सटे यूपी के जिलों समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश और बदली के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का असर अब प्रदेश के मध्य हिस्सों में भी आ रहा है। इसके चलते शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश से सटे सभी जिलों में आंधी पानी के लिए चेतावनी दर्ज की गई है। वहीं, तीन मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ छुटपुट बरसात दर्ज हो सकती है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी दो से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान सुल्तानपुर और झांसी में 39.1 डिग्री और प्रयागराज में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़त जारी रही।सबसे कम तापमान अयोध्या में 18 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी । प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बौछार पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *