जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत गांव-गांव पहुंच रहा शासन, विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण

दंतेवाड़ा। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत चिन्‍हांकित 156 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर संचालित आईईसी अभियान “जन भागीदारी ‘‘सबसे दूर, सबसे पहले” थीम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध करते हुए समाधान की कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, सेवा संतृप्ति गतिविधियां तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है। शिविरों में राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, श्रम पंजीयन, जनधन बैंक खाता योजना, ई-श्रम कार्ड सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है। जन भागीदारी अभियान अंतर्गत संचालित समस्त गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन तैयार कर आदि प्रसारण पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही भी की जा रही है। अभियान के माध्यम से दूरस्थ आदिवासी अंचलों में शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *