छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में मिले 369 कोरोना मरीज , तीन लोगों ने तोड़ा दम

रायपुर | छत्तीसगढ़ में एक फिर कोरोना पैर पसारता नजर आ रहा है। लगातार कोरोना में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 369 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 4,967 लोगों की सैंपल जांच हुई है। कोरोना से तीन लोगों ने दम तोड दिया है।आज सबसे ज्यादा धमतरी में 35 मरीज मिले हैं। इसके अलावा रायपुर में 34, दुर्ग में 29, राजनांदगांव में 25, बालोद में 16, बेमेतरा में 13, बलौदाबाजार में 17, महासमुंद में 10, बिलासपुर में 25, जीपीएम में 30, रायगढ में 24, सरगुजा में 21, कांकेर में 24 संक्रमित मिले हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *