बालोद में हुआ साइकिल रैली का आयोजन

बालोद। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बालोद में ’फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह रैली सुबह 06.30 बजे से जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से शुरू हुई। संडे आॅन सायकल (सायकल रैली) सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से प्रारंभ होकर, घड़ी चैक, पुराना बस स्टैण्ड, सदर मार्केट से होते हुए मधु चैक, कचहरी चैक वापस घड़ी चैक होते हुए कार्यक्रम स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में समाप्त हुई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष  कमलेश सोनी ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ दिलाई। इस गरिमामयी आयोजन में पार्षद  गिरिजेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में साइकिल अपनाने, शारीरिक रूप से एक्टिव रहने और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *