यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश

रायपुर।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों के लिए “स्वसक्तिकरण से राष्ट्र का सशक्तिकरण” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षा बलों के मनोबल को बढ़ाना तथा उन्हें तनावमुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में माउंट आबू से आए सुरक्षा प्रभाग के कर्नल बी.सी. सती ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवान कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में राजयोग मेडिटेशन मानसिक शांति, आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति प्रदान कर तनाव को नियंत्रित करने में सहायक होता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

माउंट आबू से आए ब्रह्माकुमार शैलेन्द्र भाई ने कहा कि जीवन में तनाव स्वाभाविक है, लेकिन मजबूत मनोबल के माध्यम से उस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यातायात पुलिस सीधे जनता से जुड़ी होती है और सकारात्मक व्यवहार के माध्यम से लोगों का विश्वास एवं सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त रमेश येरेवार, गुरजीत सिंह, सतीश कुमार ठाकुर, श्रीमती सीमा अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी भावना दीदी ने जवानों को राजयोग मेडिटेशन का व्यवहारिक अभ्यास कराया। अंत में सहायक पुलिस आयुक्त सीमा अहिरवार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *