EPF मेंबर ध्यान दें… आपको मिलता है 7 लाख का लाइफ इंश्योरेंस, वो भी बिना किसी प्रीमियम के

नई दिल्ली: अगर आप ईपीएफ मेंबर हैं तो आपको बिना किसी प्रीमियम के 7 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। काफी कम लोगों को इसकी जानकारी होती है। यह इंश्योरेंस कवर EDLI (Employees’ Deposit Linked Insurance) योजना के तहत मिलता है। EDLI स्कीम एक सरकार-समर्थित जीवन बीमा कवर है, जो उन सभी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है जो ईपीएफ ( EPF ) के दायरे में आते हैं।

बीमा विशेषज्ञों के अनुसार, अगर किसी ईपीएफ सदस्य की जॉब के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी या कानूनी वारिस को एकमुश्त बीमा राशि मिलती है। इसके लिए कर्मचारी को कोई अलग से प्रीमियम नहीं देना पड़ता और न ही किसी मेडिकल टेस्ट या अतिरिक्त कागजी कार्रवाई की जरूरत होती है। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार जब तक कर्मचारी ईपीएफ का सक्रिय सदस्य है, यह कवर अपने आप लागू रहता है

EPF, EPS और EDLI में कैसे बंटता है पैसा?

ईपीएफ, ईपीएस (पेंशन योजना) और ईडीएलआई, ये तीनों मिलकर कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का स्ट्रक्चर तैयार करते हैं। आपकी सैलरी से कटने वाला और कंपनी की ओर से दिया जाने वाला पैसा इस प्रकार विभाजित होता है:
EPF (प्रोविडेंट फंड): इसमें कर्मचारी की ओर से बेसिक सैलरी का 12 फीसदी और कंपनी की ओर से बेसिक सैलरी का 3.67 फीसदी योगदान दिया जाता है। इसका उद्देश्य रिटायरमेंट के लिए एकमुश्त बचत है।
EPS (पेंशन स्कीम): इसमें कर्मचारी की ओर से कोई योगदान नहीं दिया जाता। वहीं कंपनी की ओर से बेसिक सैलरी का 8.33% (अधिकतम 1250 रुपये) योगदान दिया जाता है। इसका उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद आजीवन मासिक पेंशन मिलना है।
EDLI (बीमा योजना): इसमें भी कर्मचारी की ओर से कोई रकम जमा नहीं करनी होती। हालांकि इसमें कंपनी बेसिक सैलरी का 0.5% (अधिकतम 75 रुपये) योगदान देती है। इसका उद्देश्य नौकरी के दौरान मृत्यु पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *